Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
चेन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा, चोरी की बाइक और 50 हजार से अधिक नकद बरामद – जय हिन्द जनाब चेन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा, चोरी की बाइक और 50 हजार से अधिक नकद बरामद – जय हिन्द जनाब

चेन स्नैचर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा, चोरी की बाइक और 50 हजार से अधिक नकद बरामद

Noida News: थाना सेक्टर-24 पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर चेन स्नैचर को घायल कर गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान आमिर उर्फ दानिश के रूप में हुई है, जिस पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 50,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
एडिशनल डीसीपी नोएडा सुमित शुक्ला ने जानकारी दी कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में सेक्टर-11 और सेक्टर-56 के पास एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी विद्युत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक घुमाकर तेजी से भागने लगा। पीछा करने पर बाइक खंभे से टकराकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान आमिर उर्फ दानिश पुत्र तुफैल अहमद निवासी शहीद नगर, थाना साहिबाबाद, वर्तमान पता पुरानी सीमापुरी, शाहदरा, दिल्ली के रूप में हुई है।

आॅनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, आठ आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये का चेक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कार बरामद

यहां से शेयर करें