Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आॅनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, आठ आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये का चेक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कार बरामद – जय हिन्द जनाब आॅनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, आठ आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये का चेक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कार बरामद – जय हिन्द जनाब

आॅनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश, आठ आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ रुपये का चेक, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, एटीएम कार्ड और कार बरामद

Noida News: थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने एक बड़े आॅनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 लैपटॉप, 5 टैबलेट, 13 मोबाइल फोन, एक करोड़ रुपये का चेक, 30 एटीएम कार्ड, 4 महंगी घड़ियां और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से सूचना मिली थी कि आॅनलाइन ठगी करने वाला गिरोह थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विधान डागर पुत्र रोहित डागर, सतीश शाव पुत्र रामचंद्र शाव, कल्पेश राजू भाई पुत्र राजू भाई, गुरविंदर सिंह पुत्र सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह, कौशिक डागर पुत्र काजल डागर, गणेश बेरा पुत्र दीपक बेरा, तापस धारा पुत्र अरुण धारा बताए है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह “कयूनिट वाहन” नामक एक फर्जी आॅनलाइन कंपनी के नाम पर लोगों को जल्दी अमीर बनने का लालच देता था। आरोपी लोगों को फोन या आॅनलाइन मीटिंग (गूगल मीट) के जरिए संपर्क करते और उन्हें कंपनी में निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे। वे दावा करते थे कि कंपनी सोना, हीरे, घड़ियाँ आदि खरीदकर और बेचकर मोटा मुनाफा देती है। लोगों को 1.5 लाख रुपये में कंपनी जॉइन कराई जाती थी और आॅनलाइन मीटिंग के दौरान ही उन्हें पेमेंट लिंक भेजा जाता, जिससे भुगतान डॉलर या बिटकॉइन में कराए जाते थे। ज्वाइन करने के बाद भी जब निवेशकों को लाभ नहीं मिलता था, तो उन्हें और अधिक सामान खरीदने और जरूरत पड़ने पर लोन दिलवाने का झांसा देकर पूरी तरह से अपने जाल में फंसा लिया जाता था।
पुलिस जांच में पता चला है कि इस गिरोह के खिलाफ दिल्ली की ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) में जांच चल रही है। साथ ही राजस्थान और मेघालय में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, तमंचा और चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार

यहां से शेयर करें