Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेनो प्राधिकरण के अफसर रोज करेंगे सफाई का निरीक्षण – जय हिन्द जनाब ग्रेनो प्राधिकरण के अफसर रोज करेंगे सफाई का निरीक्षण – जय हिन्द जनाब

ग्रेनो प्राधिकरण के अफसर रोज करेंगे सफाई का निरीक्षण

ग्रेटर नोएडा। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अहम कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में अलग-अलग दिन प्राधिकरण के ओएसडी अलग-अलग सेक्टरों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

इस क्रम में प्राधिकरण की ओर से रोस्टर जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि किस-किस स्थान पर कौन-कौन से अधिकारी मौके का मुआयना करने के लिए जाएंगे। आज ओएसडी के दौरे से पहले ही सफाई ठेकेदारों ने डिवाइडर के बीचो-बीच पड़ा कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। जेसीबी लगाकर तेजी से सफाई की गई। सेक्टरवासियों ने बताया कि यदि प्राधिकरण के अधिकारी ऐसे ही दौरा करते रहे तो चारों ओर फैली अवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है।

यहां से शेयर करें