Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डीसीपी धवल जायसवाल ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था डीसीपी धवल जायसवाल ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था

डीसीपी धवल जायसवाल ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

ghaziabad news पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बुधवार को मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसीपी जायसवाल ने निर्देश दिए कि कोई भी कैमरा निष्क्रिय न रहे और कंट्रोल रूम का स्टाफ 24७7 सक्रिय रहे।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग की सतत निगरानी, यातायात नियंत्रण, तथा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए लगाए गए पुलिस बल की सक्रियता पर नियमित निगरानी बनाए रखें।
डीसीपी जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रितेश त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त कवि नगर भास्कर वर्मा और  सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम पूनम मिश्रा मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें