Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीडीए की बोर्ड बैठक के एंजेडे पर क्या बोले सचिव राजेश सिंह – जय हिन्द जनाब जीडीए की बोर्ड बैठक के एंजेडे पर क्या बोले सचिव राजेश सिंह – जय हिन्द जनाब

जीडीए की बोर्ड बैठक के एंजेडे पर क्या बोले सचिव राजेश सिंह

गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बोर्ड बैठक आगामी 21 अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में होगी। मेरठ मंडल की मंडलायुक्त एवं जीडीए चेयरमैन सेल्वा कुमारी जे. ने 21 अगस्त को बोर्ड बैठक किए जाने संबंधी पत्र भेज दिया है। जीडीए की इस बोर्ड बैठक में लगभग 20 प्रस्ताव रखे जाएंगे। दरअसल,जीडीए की 22 नवंबर-2022 को 160वीं बोर्ड बैठक मेरठ में संपन्न हुई थी। इसके बाद कई बार तारीख तय की गई। मगर जीडीए बोर्ड बैठक नहीं हो पाई। निकाय चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई थी। ऐसे में मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में 9 माह बाद 21 अगस्त को बोर्ड बैठक होगी।

यह भी पढ़े: Ghaziabad: जिले में16.60 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य:सीएमओ  

जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त ने बोर्ड बैठक की तारीख प्रस्तावित कर दी है। मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में सुबह 11 बजे से बोर्ड बैठक होगी। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरूवार को बोर्ड बैठक से संंबंधित प्रस्ताव एवं एजेंडा तैयार करने के लिए जीडीए सभागार में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी,ओएसडी सुशील कुमार चौबे,प्रभारी चीफ इंजीनियर मानवेंद्र कुमार सिंह,अधिशासी अभियंता आलोक रंजन, लवकेश कुमार,प्रशांत गौतम,आरके सिंह एवं टाउन प्लानर राजीव रतन शाह आदि अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि बोर्ड बैठक में लगभग 20 प्रस्ताप  रखे जाएंगे।

यहां से शेयर करें