Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Uttarakhand News: चीखते हुए कहा, "इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए..." – जय हिन्द जनाब Uttarakhand News: चीखते हुए कहा, "इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए..." – जय हिन्द जनाब

Uttarakhand News: चीखते हुए कहा, “इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए…”

Uttarakhand News: आज सुबह हरिद्वार के जंगल क्षेत्र में एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी स्थिति काफ़ी गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित जब जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गया था, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। पीड़ित ने चीखते हुए कहा, “इसी ने मुझे काटा है, जल्दी इलाज कीजिए…”

स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया ।प्रारंभिक जांच में सांप को जहरीला बताया जा रहा है, और युवक को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वन विभाग ने क्षेत्र में जहरीले सांपों की मौजूदगी की चेतावनी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जंगल में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ढोस कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जंगल के आसपास के क्षेत्रों में सांपों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर किया जाए।

Udaipur News: व्यक्ति ने सांप को थैली में बंद कर भागा अस्पताल, बचाई अपनी जान

यहां से शेयर करें