Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
weather: 4 जिलों में भूस्खलन की चेतावनी, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट weather: 4 जिलों में भूस्खलन की चेतावनी, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

weather: चार जिलों में भूस्खलन की चेतावनी, तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

weather:

प्रशासन ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

weather: देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दो दिनों के लिए मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने रविवार देर रात जारी अपने पूर्वानुमान में राज्य के चार जिलों—टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली—में भूस्खलन की संभावना जताई है। इसके साथ ही तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

विभाग के अनुसार 7 और 8 जुलाई को चमोली जनपद के चमोली सब डिवीजन, रुद्रप्रयाग के रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ, टिहरी के घनसाली, नरेंद्रनगर और धनोल्टी, तथा उत्तरकाशी के डुण्डा और चिन्यालीसौड़ क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है।

weather:

इसके अलावा टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों में सतर्कता बरतने और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने को कहा गया है।

weather:

Delhi News: नेहरू के तुष्टिकरण के खिलाफ मुखर्जी ने दिया था इस्तीफाः नड्डा

यहां से शेयर करें