Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, आदि बरामद Noida News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, आदि बरामद

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, आदि बरामद

Noida Police News: नोएडा पुलिस कमिश्नरी फेज-वन थाना पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ में लूट और चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दो को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश वह गैंग का सरगना है। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि एसीपी स्वतंत्र देव सिंह और थाना प्रभारी अमित मान की टीम के साथ सेक्टर-14ए स्थिल नाले के पुल के नीचे जांच कर रही थी। चिल्ला की तरफ से एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। इन तीनों को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। वह नहीं रुके और सेक्टर-14 नाले की पटरी की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तीनों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की बाइक बारिश होने के कारण असंतुलित होकर फिसलकर गिर गई। एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने घेरकर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान दिल्ली के फेज-दो क्षेत्र के शशि गार्डन निवासी नीरज उर्फ अय्या के रूप में हुई। इसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन, एक तमंचा, एक कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। नीरज के दो साथियों को पुलिस टीम ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान बिसरख थाना क्षेत्र के तिगरी गेट निवासी संतोष और गुलशन के रूप में हुई। इनके पास से एक-एक चोरी का मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए हैं। बरामद की गई बाइक 10 जुलाई को सेक्टर-16 स्थित कार मार्केट से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक गिरोह बना रखा है। तीनों मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करते हैं।

पुलिस ने दो लुटेरे किए गिरफ्तार
नोएडा। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल व लूट व चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद।
थाना सेक्टर-58 के थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने गोपनीय सूचना की सहायता से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम राजू यादव पुत्र भोजराम सिंह ,राजन कुमार पुत्र शैलेश कुमार को थाना क्षेत्र के बाबा ईलाईची कम्पनी के पास, सेक्टर-60, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 2 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि बरामद मोटरसाइकिल को उनके द्वारा आर0के0पुरम दिल्ली से चोरी किया गया था तथा एक मोबाइल फोन सेक्टर-59, नोएडा से छीना गया था और दूसरा फोन काफी समय पहले कल्याणपुरी दिल्ली से चोरी किया गया था। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन  एमवी थेफ्ट क्राईम ब्रांच दिल्ली मैं दर्ज है।

यहां से शेयर करें