Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कांवड़ यात्राः चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहें, अफसरों से संभाली कमान कांवड़ यात्राः चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहें, अफसरों से संभाली कमान

कांवड़ यात्राः चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहें, अफसरों से संभाली कमान

Kanwar Yatra In Noida:  कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई कदम उठाए है। चप्पे चप्पे पर निगाहें रखी जा रही है।यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद तथा एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने सोमवार को थाना सेक्टर-20 और थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने मंदिरों के बाहर जांची सुरक्षा
इस दौरान अधिकारी ने वोडा महादेव मंदिर (सेक्टर-100), शनि मंदिर (छलेरा) और सनातन धर्म मंदिर (सेक्टर-19) में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। निरीक्षण के दौरान एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात, सुरक्षा, और साफ-सफाई बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पीसीआर और पीआरवी वाहनों द्वारा लगातार गश्त की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी संबंधित विभागों में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए।

 

यह भी पढ़ें: Noida News: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, आदि बरामद

 

यहां से शेयर करें