Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: छापेमारी के डर से तीन दिन से गायब हैं पनीर विक्रेता – जय हिन्द जनाब Dadri News: छापेमारी के डर से तीन दिन से गायब हैं पनीर विक्रेता – जय हिन्द जनाब

Dadri News: छापेमारी के डर से तीन दिन से गायब हैं पनीर विक्रेता

Dadri News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग की ओर से पनीर विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का असर अब दादरी क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व फूड सेफ्टी विभाग ने अचानक छापा मारकर भारी मात्रा में पनीर बरामद किया था, जिसके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इस कार्रवाई की भनक लगते ही दादरी में कथित तौर पर “असली पनीर” के नाम से कारोबार करने वाले कई पनीर विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं और बीते तीन दिनों से गायब चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि व्यापारियों के पास बेचने के लिए असली और शुद्ध पनीर होता, तो वे अचानक दुकानों को बंद नहीं करते। लोगों में यह भी आशंका जताई जा रही है कि दादरी में भी मिलावटी पनीर का कारोबार चल रहा था, और छापेमारी की खबर के बाद व्यापारी खुद को जांच से बचाने के लिए गायब हो गए हैं। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग की अगली कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि दादरी में भी नियमित रूप से खाद्य सामग्री की जांच की जाए, ताकि मिलावटखोरी पर लगाम लगाई जा सके और जनता को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Dadri News: विकास भाटी ने वार्ड-4 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी दावेदारी

यहां से शेयर करें