Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: विकास भाटी ने वार्ड-4 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी दावेदारी – जय हिन्द जनाब Dadri News: विकास भाटी ने वार्ड-4 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी दावेदारी – जय हिन्द जनाब

Dadri News: विकास भाटी ने वार्ड-4 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ठोकी दावेदारी

Dadri News: क्षेत्र में सामाजिक बदलाव और विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ समाजसेवी विकास भाटी डाबरा ने वार्ड-4 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया है।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री और श्रीराम कर्तव्य सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत विकास भाटी लंबे समय से समाजसेवा और गौसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दावेदारी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनका हक, आत्मसम्मान और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र के जरूरतमंदों को वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने की दिशा में भी प्रयासरत रहेंगे। विकास भाटी ने कहा कि यह पद मेरे लिए सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है। मैं कभी भी क्षेत्रवासियों के आत्मसम्मान को ठेस नहीं पहुँचने दूँगा। यह क्षेत्र नहीं, मेरा परिवार है—जहां युवाओं की ऊर्जा, बुजुर्गों का आशीर्वाद और माताओं-बहनों की दुआएं मेरा मार्गदर्शन करेंगी।

Greater Noida:  पार्क के फव्वारे में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

यहां से शेयर करें