Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा व व्यवस्था की मांग, वेद नागर ने सौंपा ज्ञापन – जय हिन्द जनाब Dadri News: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा व व्यवस्था की मांग, वेद नागर ने सौंपा ज्ञापन – जय हिन्द जनाब

Dadri News: कांवड़ यात्रा से पहले सुरक्षा व व्यवस्था की मांग, वेद नागर ने सौंपा ज्ञापन

Dadri News: आगामी सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर भाजपा नेता व गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दादरी उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।
वेद नागर ने मांग की कि कांवड़ मार्ग पर लोहे के खंभों पर पिन लगाने और बिजली के तारों को दुरुस्त करने का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि शिव भक्तों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि पूर्व में बिजली करंट से हादसे हो चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन के निदेर्शानुसार यात्रा मार्ग पर सभी दुकानों, ठेलों और प्रतिष्ठानों पर नाम प्लेट लगाई जाए ताकि किसी भी तरह की अशांति या धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक भाटी, बंटी गुर्जर, अमित कुमार, विकास गुर्जर, नितिन, भूरा त्यागी, दिनेश बाल्मीकि, शौर्य राणा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Noida News: बिजली विभाग की लापरवाही बन न जाए जानलेवा झुके पोल और झूलते तार बन रहे खतरे की वजह

यहां से शेयर करें