Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की आएंगी लागत, इन गांवों की बल्ले बल्ले यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की आएंगी लागत, इन गांवों की बल्ले बल्ले

यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की आएंगी लागत, इन गांवों की बल्ले बल्ले

Yamuna and Ganga Expressway News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक्सप्रेसवे और हाईवे बनाने के लिए विशेष काम कर रही है। यही कारण है कि लंबी लंबी दूरी अब कम होती जा रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए सरकार का प्लान मूर्त रूप लेने लगा है। यमुना और गंगा एक्सप्रेस वे को नए एक्सप्रेस वे के जरिये जोड़ने की तैयारी चल रही है। ये एक्सप्रेस वे 74 किमी लंबा बनाया जाएगा। यह दोनों एक्सप्रेसवे का लिंक एक्सप्रेसवे होगा। इस प्रोजेक्ट पर यूपीडा करीब 4,000 करोड़ रुपये बजट खर्च करेगा। गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण इस परियोजना के लिए होगा। इन गांवों की बल्ले बल्ले होने वाली है। जिला प्रशासन ने इसके लिए सीमांकन शुरू करा दिया है। अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के गांव में पिलर लगाए जा रहे हैं।

स्याना और गढ़मुक्तेश्वर के पास सड़क से जुड़ेगा
अफसरों का कहना है कि बुलंदशहर के स्याना और गढ़मुक्तेश्वर के पास गंगा एक्सप्रेसवे इस छह लेन की सड़क से जुड़ेगा। वहीं यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी के पास इसे कनेक्ट किया जाना है। यमुना प्राधिकरण के अफसरों के अनुसार यहां एक पूल जंक्शन का निर्माण पहले ही प्रस्तावित है। लिंक एक्सप्रेसवे भी यहां जोड़ा जा सकेगा। नोएडा एयरपोर्ट से भी इसकी कनेक्टिविटी रहेगी। इसका फायदा पूरे क्षेत्र को मिलेगा। प्रयागराज और मेरठ की तरफ से भी फिल्म सिटी और एयरपोर्ट पहुंचना इससे सुगम हो जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे की परियोजना पर काम शुरू होने के बाद जमीन अधिग्रहण में दिक्कतें न आएं। इसके लिए यहां जमीन की खरीद-फरोख्त रोक दी गई है। कोई नया निर्माण या कब्जा नहीं हो, इसके लिए सीमांकन करते हुए कंक्रीट के पिलर लगाए जा रहे हैं। तेजी से यह काम पूरा हो रहा है। इसके बाद मुआवजा बांटने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

इन क्षेत्रों से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे गढ़मुक्तेश्वर, खुर्जा, बुलंदशहर, स्याना, सिकंदरपुर, रबूपुरा, जेवर से गुजरेगा। इससे गंगा एक्सप्रेसवे से यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए भी जाना आसान हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट हो रहे पढ़े लिखे लोगः गवां रहे जीवन भर की पूंजी, एडवोकेट से 3.29 ठगे करोड़ और अफसर से 7 लाख की ठगी

यहां से शेयर करें