Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, 4 नमूने जांच हेतु लिए गए – जय हिन्द जनाब Dadri News: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, 4 नमूने जांच हेतु लिए गए – जय हिन्द जनाब

Dadri News: औषधि निरीक्षक ने किया निरीक्षण, 4 नमूने जांच हेतु लिए गए

Dadri News: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के अनुपालन में जनपद गौतमबुद्ध नगर में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु औषधि निरीक्षक जय सिंह द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
विगत दिवस जेवर क्षेत्र में किए गए निरीक्षण के दौरान जेवर-टप्पल रोड स्थित सिद्धार्थ मेडिकल स्टोर से दो एवं सैफी मेडिकल स्टोर से दो, इस प्रकार कुल चार दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। यह नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निदेर्शानुसार जनपद के समस्त मेडिकल स्टोर्स पर गुणवत्तायुक्त एवं मानकों के अनुरूप दवाओं की बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे जो जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, 4000 करोड़ की आएंगी लागत, इन गांवों की बल्ले बल्ले

यहां से शेयर करें