Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Monsoon: देशभर में अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Monsoon: देशभर में अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon: देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Monsoon:

Monsoon: नई दिल्ली। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब यह लगभग पूरे भारत में फैल गया है। शनिवार को दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। राजधानी के आरके पुरम, वैशाली, मयूर विहार और आईजीआई एयरपोर्ट जैसे इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया।

Monsoon:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 28 जून से 2 जुलाई तक देश के अधिकांश हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून की सक्रियता के चलते उत्तर, पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में व्यापक वर्षा की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 30 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी 28 जून से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 29-30 जून को हरियाणा और पंजाब में, जबकि 1 से 4 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान में मौसम अत्यधिक सक्रिय रहेगा। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी 28 जून से 4 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद है। विशेष रूप से 1 और 2 जुलाई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड में भी मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 2 से 4 जुलाई के बीच बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Monsoon:

बीते 24 घंटे की बारिश का ब्योरा:

  • उत्तराखंड: चमोली (18 सेमी), जॉलीग्रांट-देहरादून (17 सेमी), लोहारखेत-बागेश्वर (14 सेमी)

  • मध्य प्रदेश: पन्ना, सतना, टीकमगढ़, मंडला, कटनी (7-13 सेमी)

  • पंजाब: रूपनगर (11 सेमी), कोटला (10 सेमी), भरतगढ़ (7 सेमी)

  • ओडिशा: बालासोर, भद्रक, मयूरभंज (7-11 सेमी)

  • उत्तर प्रदेश: सोनभद्र के घोरावल और रॉबर्ट्सगंज (8-10 सेमी)

  • महाराष्ट्र: इगतपुरी, कोल्हापुर (7-10 सेमी)

  • हरियाणा: यमुनानगर (9 सेमी)

  • छत्तीसगढ़: बलौदा (9 सेमी)

  • नागालैंड: जुन्हेबोटो (9 सेमी)

  • कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ के कादरा और कैसल रॉक (8-9 सेमी)

  • गुजरात: द्वारका, कल्याणपुर, मांडवी (5-8 सेमी)

  • केरल: इडुक्की और कन्नूर (7-8 सेमी)

तेज हवाएं:

  • हिमाचल के रिकांग पीओ में 65 किमी/घंटा

  • गुजरात के वेरावल में 59 किमी/घंटा

  • अंडमान के श्री विजयपुरम में 53 किमी/घंटा

  • महाबलेश्वर, सांगोला और उत्तर प्रदेश के आगरा में 43 से 50 किमी/घंटा

Monsoon:

Air Rifle: नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में अनिश भंवाला और नर्मदा नितिन का दबदबा

यहां से शेयर करें