Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Axiom-4 Mission: मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की सीधी बातचीत Axiom-4 Mission: मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की सीधी बातचीत

Axiom-4 Mission: पीएम मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की सीधी बातचीत

Axiom-4 Mission:

Axiom-4 Mission: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत इस समय आईएसएस पर हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की बातचीत की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं।”

Axiom-4 Mission:

शुभांशु शुक्ला ने 25 जून को एक्सिओम-4 मिशन के अंतर्गत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के ज़रिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा शुरू की थी। इस ऐतिहासिक उड़ान के साथ उन्होंने भारत का नाम वैश्विक अंतरिक्ष मानचित्र पर और अधिक गौरव के साथ अंकित किया है। यह क्षण भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, क्योंकि शुक्ला पिछले 40 वर्षों में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय हैं। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं।

Axiom-4 Mission:

Forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर

यहां से शेयर करें