Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
weather: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश weather: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश

weather: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना

weather:

weather: नई दिल्ली। देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी रफ्तार पकड़ चुका है और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में इसका असर दिख रहा है। शनिवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के आरके पुरम, मयूर विहार, वैशाली, आईजीआई एयरपोर्ट और कई अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।

weather:

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के ऊपर बना एक विशाल मौसमी सिस्टम अब दिल्ली के मध्य और पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले कुछ घंटों में राजधानी के बाकी हिस्सों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी एनसीआर में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, विवेक विहार, पटेल नगर, इंडिया गेट, अक्षरधाम और राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, वसंत कुंज, वसंत विहार और दिल्ली कैंट जैसे इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

इसके अलावा गुरुग्राम, बहादुरगढ़, मानेसर, फतेहाबाद, झज्जर, हिसार, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जैसे हरियाणा के क्षेत्रों में हल्की आंधी और बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, कासगंज, अमरोहा और बदायूं जैसे जिलों में भी बारिश का असर दिखेगा।

weather:

Air Rifle: नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स में अनिश भंवाला और नर्मदा नितिन का दबदबा

यहां से शेयर करें