Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर Forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर

Forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर

Forex reserves:

Forex reserves: नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून को समाप्त हफ्ते में 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले 13 जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 698.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Forex reserves:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 35.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 589.06 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। 20 जून को समाप्त हफ्ते में स्वर्ण भंडार का मूल्य 57.3 करोड़ डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रहा। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.67 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 10 लाख डॉलर घटकर 4.45 अरब डॉलर रह गया। उल्‍लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Forex reserves:

Bollywood: रणदीप हुड्डा का नया ठिकाना 5.63 करोड़ का ड्रीम होम

यहां से शेयर करें