Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित – जय हिन्द जनाब Dadri News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित – जय हिन्द जनाब

Dadri News: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

Dadri News: कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने आमजन तक सेवाएं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि टीबी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग, सैम-मैम बच्चों को पोषण व दवाएं, और डायरिया रोको अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सूची तैयार करें। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं व मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और त्योहारों के मद्देनजर मेडिकल टीमें समय रहते तैयार रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेनू अग्रवाल, डीपीएम मंजीत कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dadri News : पोक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 20 साल की सजा

यहां से शेयर करें