Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डासना जेल में बंद आरोपियों से की मुलाकात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डासना जेल में बंद आरोपियों से की मुलाकात

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डासना जेल में बंद आरोपियों से की मुलाकात

ghaziabad news गाजियाबाद कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में डासना जेल में नाहाल गांव प्रकरण में बंद आरोपियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने 25 मई 2025 की रात हुई घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और इसे पुलिस षड्यंत्र करार दिया।
कांग्रेस का दावा है कि इस मामले में कई निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, डासना कांग्रेस अध्यक्ष अनवर कुरेशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीनू प्रधान, एवं मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने आरोप लगाया कि नाहाल गांव में पुलिस की कार्रवाई एकतरफा रही और असली अपराधियों की आड़ में कई बेकसूरों को फंसाया गया।
उल्लेखनीय है कि 25 मई को एक अपराधी कदीर उर्फ मॉन्टर की गिरफ्तारी के दौरान नोएडा पुलिस का सिपाही सौरभ संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मारा गया था। इसके बाद, पुलिस ने गांव से कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे मामले की सीबीसीआईड से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि सत्य सामने आ सकें, और दोषियों को सजा व निदोर्षों को न्याय मिल सकें।
जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने मांग की है कि मृतक सिपाही सौरभ को शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही, जिसने गोली चलाई उसे फांसी की सजा मिले और यदि कोई निर्दोष जेल गया है तो उसे तुरंत बरी किया जाए। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती हैं और भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए निष्पक्ष व गहन जांच आवश्यक है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें