Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने केन्द्र सरकार के 11 साल भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने केन्द्र सरकार के 11 साल

भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने केन्द्र सरकार के 11 साल की गिनाई उपलब्धियां

ghaziabad news   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रतीक बताते हुए भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने कहा कि देश ने हर क्षेत्र में बेमिसाल प्रगति की है।
शास्त्री नगर स्थित डॉ. सुभाष गुप्ता के आवास पर कविनगर मंडल शक्ति केंद्र-6 की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व देश भ्रष्टाचार, नीतिगत पंगुता और अव्यवस्था से जूझ रहा था, लेकिन मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश को विकास की नई राह पर आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो दर्शाता है कि मोदी सरकार की नीतियां धरातल पर असर दिखा रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने न केवल शहरों बल्कि गांव-गांव तक विकास की रेखा खींची है। जल, नल, सड़क, शौचालय और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर ग्रामीण तक पहुंचाया गया है।
उन्होंने इसे जनभागीदारी और मजबूत लोकतंत्र का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि “इस विकास की नींव जनता के एक-एक वोट से रखी गई है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को यह संकल्प लेना होगा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य करें और अधिक से अधिक लोगों को इस विचारधारा से जोड़ें।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर, इनेंद्रमणि अग्रवाल, पूर्व पार्षद साहिब सिंह सिरोही, डॉ. महेश अग्रवाल, ए.पी. त्यागी, जेपी शिशौदिया, एस.बी. सिंह, एस.एस. त्यागी, अनिल जिंदल, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें