Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
घर में घुस कर भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या – जय हिन्द जनाब घर में घुस कर भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या – जय हिन्द जनाब

घर में घुस कर भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्यूष मणि त्रिपाठी का खून से लथपथ शव मिला है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले भी बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला किया था। हत्या के डर से भाजपा नेता ने कई बार सुरक्षा की मांग की थी लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई थी। बादशाह नगर में मिले शव के बाद इलाके में हड़कंप है। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर में भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

यहां से शेयर करें