Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आत्मदाह की धमकी देने वाले संत परमहंस दास गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब आत्मदाह की धमकी देने वाले संत परमहंस दास गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

आत्मदाह की धमकी देने वाले संत परमहंस दास गिरफ्तार

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में हाल ही में शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे के नेतृत्व में एक सभा का अयोजन किया गया था, जिसमें संतों को जुटा कर सीधे-सीधे केन्द्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा गया था। इस दौरान ऐलान भी किया गया था कि इस बार बीजेपी की सरकार तो नहीं आएगी, मगर मंदिर जरूर बनेगा।

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का किसी भी तरह का स्पष्टï आदेश इस मामले में नहीं आया है।

इस बीच महंत स्वामी परमहंस दास ने प्रशासन को धमकी दे डाली कि राम मंदिर निर्माण के लिए 6 दिसंबर को वे आत्मदाह करेंगे। पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास, शांति भंग और माहौल खराब करने के आरोप में संत परमहंस दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, तापसी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास ने राम मंदिर निर्माण के लिए बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ करने के साथ ऐलान किया था कि सीतामढ़ी से लाई मिट्टी से तिलक करके वह 6 दिसंबर की दोपहर 12 बजे आत्मदाह कर लेंगे।

यहां से शेयर करें