Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पुलिस ने किया एनकाउंटरः राह चलते लोगों से लूटते थे मोबाइल, गब्बर को लगी गोली – जय हिन्द जनाब पुलिस ने किया एनकाउंटरः राह चलते लोगों से लूटते थे मोबाइल, गब्बर को लगी गोली – जय हिन्द जनाब

पुलिस ने किया एनकाउंटरः राह चलते लोगों से लूटते थे मोबाइल, गब्बर को लगी गोली

Noida Police Encounter: आज यानी सोमवार को थाना सुरजपुर पुलिस 130 मीटर रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान तिलपता गोल चक्कर की तरफ से एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर बिना नंबर प्लेट की जिस पर तीन व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये। इन युवकों को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया। बाइक सवार नही रूके और पीछे मुडकर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा उक्त बाइक सवार व्यक्तियो का पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये।

पुलिस ने इनकी पहचान 1. अरमान उर्फ गब्बर पुत्र अय्यूब निवासी ईदगाह के पास लोहिया नगर जिला मेरठ 2. विशाल पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम रसूलपुर जनपद संभल के रूप में हुयी। अभियुक्तों का एक साथी विपिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौरी थाना चोला बुलंदशहर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे .315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा चोरी व लूट की भिन्न भिन्न घटनाओं से सम्बन्धित 06 मोबाइल फोन बरामद हुये है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सूरजपुर के मुकदमा संख्या 210/2025 धारा 304 बीएनएस व मु0अ0सं0- 214/2025 धारा 304 बीएनएस में वांछित चल रहे थे। ’डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹20000 का पुरस्कार उत्साह वर्धन के लिए दिया है।

 

यह भी पढ़ें: एक लाख रुपये रिश्वत मांगी लेकिन 25 हजार मिले, फिर एसएचओ को रंगे हाथों पकड़ लिया

यहां से शेयर करें