Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जिस सरकार ने 50 सालों में नहीं किया वो हमने 15 साल में किया: मोदी – जय हिन्द जनाब जिस सरकार ने 50 सालों में नहीं किया वो हमने 15 साल में किया: मोदी – जय हिन्द जनाब

जिस सरकार ने 50 सालों में नहीं किया वो हमने 15 साल में किया: मोदी

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार चरम पर >> एक दूसरे को घेरने में जुटे नेता


जनता को किससे कितना फायदा होगा ये तो वक्त ही बताएगा मगर चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे को घेरने में जुटे हैं। एक दूसरे पर चला रहे बयानों के बाण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को आईना दिखा रहे हैं तो राहुल गांधी पीएम के झूठे वादों का खुलासा कर रहे हैें।

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ के पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। इस सभा के जरिए पीएम पेटलावद, झाबुआ, जोबट, अलीराजपुर के अलावा आसपास के कई बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर में पीएम मोदी रीवा में एक रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को पीजी कॉलेज के चंद्रशेखर आजाद मैदान में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के अंतर्गत हमनें देश के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े रहने की ताकत दी है, एक नया हौसला और नया विश्वास दिया है।

उन्होंने कहा कि जो काम 50 साल में नहीं हो पाया वो शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने किया. उन्होंने कहा, उस दिन को याद कीजिए जब कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार थी. उस समय क्या स्थिति थी। मध्य प्रदेश की जनता ऐसी सरकार के योग्य नहीं जो उनकी भलाई के बारे में कुछ भी न सोचती हो। पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक जमाना था जब विकास का मतलब था मिट्टी डालो और उसको सड़क समझो. आज उस जमाने को हमने बदल दिया है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नौकरी देने के मामले में गरीबों के पैसे लूटे जाते थे, भ्रष्टाचार होता था, उन सभी पर हमने रोक लगाई इसलिए अब कांग्रेस को तकलीफ हो रही है।

यहां से शेयर करें