Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है : राहुल – जय हिन्द जनाब 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है : राहुल – जय हिन्द जनाब

‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है : राहुल

नई दिल्ली। दिल्ली में सीबीआई में मचे घमासान और सरकार की इससे निपटने में असमर्थता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने गांधी ने जोरदार हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। राहुल ने मोदी सरकार पर तब हमला बोला है, जब सीबीआई विवाद में मोदी सरकार के एक मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोवाल का नाम उछला है।

आज सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में ष्टक्चढ्ढ के ष्ठढ्ढत्र द्वारा एक मंत्री, हृस््र, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं. वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। राहुल ने लिखा है, अफसर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।

राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है. इस खबर में सीबीआई डीआईजी द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र है। सीबीआई अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने ट्रांसफर को चुनौती दी थी। 2000 बैच के आईपीएस अफसर मनीष ने तीस पेज की याचिका में आरोप लगाया है कि बिजनेसमैन मनोज प्रसाद ने शेखी बघारी थी कि उसके पिता के बहुत अच्छे संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के साथ में हैं।

यहां से शेयर करें