Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा ग्रेटर नोएडा के मॉल मैनेजमेंट-अस्पताल प्रबंधकों को प्रशासन ने भेजे नोटिस यदि भगदड़ हुई तो कैसे करेंगे मैनेज – जय हिन्द जनाब नोएडा ग्रेटर नोएडा के मॉल मैनेजमेंट-अस्पताल प्रबंधकों को प्रशासन ने भेजे नोटिस यदि भगदड़ हुई तो कैसे करेंगे मैनेज – जय हिन्द जनाब

नोएडा ग्रेटर नोएडा के मॉल मैनेजमेंट-अस्पताल प्रबंधकों को प्रशासन ने भेजे नोटिस यदि भगदड़ हुई तो कैसे करेंगे मैनेज

Noida News: भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त क्या है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अधिक भीड़ की स्थिति में क्या किया जाए। इसको लेकर प्लान तैयार कर लिया गया है। यही कारण है की जिला प्रशासन की ओर से मॉल मैनेजमेंट को नोटिस भेजे गए हैं ताकि वो जवाब दे कि अधिक भीड़ होने पर कैसे मैनेज करेंगे। जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थानों की भीड़ प्रबंधन प्लानिंग तैयार कर रहा है।

15 माॅल संचालको से मांगा जवाब

जिला प्रशासन ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में संचालित 15 माल संचालकों को पत्र जारी कर भीड़ प्रबंधन की योजना मांगी थी। अभी तक प्लान नहीं देने पर 10 माल संचालकों को दूसरी बार नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी के मुताबिक, जिले के भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें माल, सिनेमा अस्पताल व ऐसे आयोजन स्थल शामिल हैं, जिनमें भीड़ रहती है। इसके लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में संचालित 15 माल संचालकों को कुछ दिन पहले पत्र जारी किया गया था। उनसे भीड़ होने पर भगदड़ मचने पर हादसा न हो इससे निपटने के लिए क्या तैयारियां हैं, इसकी जानकारी मांगी गई थी।

ये देनी होगी जानकारी
जिला प्रशासन ने जानकारी मांगी है कि भवन में कितने सुरक्षा कर्मी रहते हैं, कितने एग्जिट प्वाइंट हैं आदि की जानकारी देनी थी। लेकिन अभी तक 10 माल संचालकों ने प्लान नहीं दिया है। इसके चलते उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया गया है। यदि इस बार भी भीड़ प्रबंधन की योजना नहीं देते हैं, तो डीएम के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कि माल के अलावा सीएमओ, प्राधिकरण, एसडीएम और पुलिस विभाग को भी पत्र जारी किया है। इसमें उनके क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले स्थानों और प्रतिष्ठानों की जानकारी मांगी गई है। जिले से संबंधित भीड़भाड़ वाले स्थानों की जानकारी मिलते ही विभाग भीड़ प्रबंधन तैयार करेगा, ताकि भगदड़ की स्थिति में हादसे की आशंका न रहे।

 

यह भी पढ़े : Chief Minister: केरल में 896 किलोमीटर लंबी 31 नई सड़क अवसंरचना परियोजनाएं शुरू होंगी :गडकरी

यहां से शेयर करें