Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रूठे हुए सपाई शिवपाल पर लगाएंगे दाव – जय हिन्द जनाब रूठे हुए सपाई शिवपाल पर लगाएंगे दाव – जय हिन्द जनाब

रूठे हुए सपाई शिवपाल पर लगाएंगे दाव

नोएडा। राजनीति में ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा मगर समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा द्वारा बनाई गई प्रगतिशील समाजवादी क्या गुल खिलाएगी इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। इस सब के बीच समाजवादी पार्टी से रूठे हुए लोग अब शिवपाल पर दाव लगाने लगे हैं।

 

बताया जा रहा है कि जिन लोगों को अखिलेश यादव ने तवज्जो नहीं दी थी, वे सब शिवपाल यादव के साथ आकर खड़े हो गए हैं। आगामी चुनाव में शिवपाल की पार्टी से टिकट लेने वाले लोगों में भी अब होड़ मच गई है। आज शिवपाल यादव यूपी बॉर्डर पर पहुंचे। जहां उन्होंने गाजियाबाद और नोएडा दोनों को ही कवर किया। इस दौरान सपा से रूठे हुए लोगों की फौज यहां दिखाई दी।

यहां से शेयर करें