Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP Board Exams 2019 >> पहली बार जारी हुआ प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट – जय हिन्द जनाब UP Board Exams 2019 >> पहली बार जारी हुआ प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट – जय हिन्द जनाब

UP Board Exams 2019 >> पहली बार जारी हुआ प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कई बड़े सुधार कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर छात्रों को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के लिए प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट पेश किया है। इसमें किस प्रश्नपत्र में कितने अंक के किस तरह के प्रश्न पूछे जाने हैं आदि की जानकारी दी गई है। जानकारों के अनुसार बोर्ड की ये कवायद स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इसका फायदा ये है कि छात्रों को अब ये पता चल रहा है कि सिलेबस के किस हिस्से पर उन्हें ज्यादा फोकस करना है।

उम्मीद की जा रही है कि इस ब्लू प्रिंट से छात्रों को बेहतर स्कोर हासिल करने में बड़ी सहायता मिलेगी। ब्लू प्रिंट में दसवीं के 64 विषयों के प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। इनमें साइंस और आट्र्स के 40 सब्जेक्ट व बाकी कॉमर्स के हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 100 विषयों के प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं, इनमें 59 साइंस, एग्रीकल्चर और आट्र्स से जुडत्रे हैं. बाकी 41 कॉमर्स के हैं। इस जारी किए गए ब्लू प्रिंट का आधार यूनिट बेस्ड वेटेज है। इसमें 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट कम समय में परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। हर यूनिट के अलग-अलग वेटेज तय किए गए हैं। जैसे इंटर केमेस्ट्री में 16 यूनिट, बायोलॉजी में 5, फिजिक्स के सिलेबस को 10 यूनिट में बांटा गया है। परिषद ने इस संबंध में प्रदेश के सभी डीआईओएस को स्टूडेंट्स को तैयारी कराने के निर्देश भेज दिए हैं।

यहां से शेयर करें