Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
त्यौहारों के मद्देनजर अफसरों ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक त्यौहारों के मद्देनजर अफसरों ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक

त्यौहारों के मद्देनजर अफसरों ने कोतवाली में संभ्रांत लोगों के साथ की बैठक

‘आपसी सौहार्द व मेलजोल के साथ मनाए दीपोत्सव’
kairaana news  दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसडीएम व सीओ ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगो के साथ कोतवाली प्रांगण में बैठक आहूत की। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से शांति-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द कायम रखकर त्यौहार मनाने की अपील की।
शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों द्वारा आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर कोतवाली प्रांगण में नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगो के साथ में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों से सुसज्जित है। जहां पर प्रत्येक नागरिक को कानून का पालन करते हुए अपने-अपने त्यौहार मनाने की पूर्ण स्वतंत्रता है। ऐसे में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द को कायम रखना सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाते वक्त मयार्दा का ख्याल रखा जाए ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी को भी समाज की शांति भंग करने की अनुमति नही दी जायेगी। बिना अनुमति के कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नही किये जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से दुकान बंद करते समय अपने संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने को कहा। वहीं, बैठक में मौजूद व्यापारियों ने ई-रिक्शाओं से बाजार में लगने वाले जाम समेत विभिन्न समस्याओं की ओर अफसरों का ध्यान आकर्षित करते हुए उनके समाधान की मांग की। इस अवसर पर जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, मौलाना वासिल, शगुन मित्तल एडवोकेट, शादाब चौधरी, अकरम प्रधान, एडवोकेट मेहरबान चौहान, विपुल जैन, हारून कुरैशी, अश्वनी चौहान, इरफान प्रधान आदि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें