Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सिस्टम हुआ फेल तो प्रकृति ने दी राहत >> दिल्ली-एनसीआर में बारिश, हवा की गुणवत्ता में आया सुधार – जय हिन्द जनाब सिस्टम हुआ फेल तो प्रकृति ने दी राहत >> दिल्ली-एनसीआर में बारिश, हवा की गुणवत्ता में आया सुधार – जय हिन्द जनाब

सिस्टम हुआ फेल तो प्रकृति ने दी राहत >> दिल्ली-एनसीआर में बारिश, हवा की गुणवत्ता में आया सुधार

नई दिल्ली। दिल्ली खराब को ठीक करने के लिए तमाम सिस्टम फेल हो गए थे। ऐसे में प्रकृति ने ही दिल्ली-एनसीआर वालों को राहत दी है। मंगलवार की शाम हुई हल्की बारिश ने प्रदूषण को कम करने का काम किया है। जब सुबह आंख खुली तो लोगों को सांस लेने में राहत मिली। इससे पहले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और आंखों में जलन महसूस हो रहा था।

बढ़ते प्रदूषण से राहत के लिए लोगों को बारिश का ही सहारा था। बारिश से हवा की गुणवत्ता में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘खराबÓ स्तर पर रही। दिल्ली की हवा में अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 289 दर्ज किया गया।

आज सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (्रक्तढ्ढ) 335 रहा जो कि हवा का ‘बहुत खराबÓ स्तर है। मंगलवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘गंभीरÓ स्तर पर थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक में शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को ‘अच्छाÓ, 51 से 100 तक ‘संतोषजनकÓ, 101 से 200 तक ‘सामान्यÓ, 201 से 300 तक ‘खराबÓ, 301 से 400 तक ‘बहुत खराबÓ और 401 से 500 के स्तर को ‘गंभीरÓ श्रेणी में रखा जाता है।

यहां से शेयर करें