Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

रईसपुर, संजय नगर और मैनापुर में चला जीडीए का बुलडोजर
ghaziabad news  जीडीए अपर सचिव एवं प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 , प्रदीप कुमार सिंह  के नेतृत्व में  रईसपुर, संजय नगर और मैनापुर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई।
जीडीए अपर सचिव एवं  प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 , प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जयपाल सिंह पुत्र  सहजराम,  गिरी राज सिंह,   सोरन सिंह,  धर्मपाल सिंह द्वारा कृष्णा विहार के पास, ग्राम रईसपुर, गाजियाबाद,  विनोद त्यागी,  अनूप चैधरी, ओम त्यागी व   हरिओम त्यागी द्वारा गार्डन एन्कलेव के पास, मैनापुर, गाजियाबाद, प्रदीप शर्मा, सुनील कौशिक,  मनोज कौशिक पुत्रगण  महेन्द्र द्वारा मैनापुर, गाजियाबाद तथा रवीन्द्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह व  महावीर सिंह ने खसरा संख्या-54, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी संजयनगर में अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में भूखण्डों की बाउण्ड्रीवाल, सड़क, विद्युत पोल को तोड़ा गया।
गुलधर रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 25 बीघा में कॉलोनी काटने पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। बताया कि ध्वस्तीकरण के समय स्थानीय विकासकर्ताओं ,निर्माणकर्ताओं ने काफी विरोध किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल ने बल प्रयोग कर उन्हे खदेड़ दिया।

ghaziabad news

पीआरओ ने बताया कि सुशील खारी की 8,000 वर्गमीटर भूमि पर, शिवजीत 30,000 वर्गमीटर भूमि पर और अक्षय त्यागी 10,000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कालोनी विकसित कर रहा था। जीडीए के बुलडोजर तीनों कॉलोनियों की बाउंड्रीवॉल, विद्युत पोल और अन्य निर्माण तोड़ गिराए। तीनों अवैध कॉलोनियों का निर्माण नवीपुर बंबा, मुरादनगर के पास किया जा रहा था।
जीडीए अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा किअवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने अधिकारी को क्षेत्र में पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के साथ सुपरवाईजर, जीडीए पुलिस बल और मुरादनगर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें