Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दुबई जाने की राह में रोड़ा बन रही थी भाभी, इसलिए मार डाला दुबई जाने की राह में रोड़ा बन रही थी भाभी, इसलिए मार डाला

दुबई जाने की राह में रोड़ा बन रही थी भाभी, इसलिए मार डाला

ghaziabad news  वेव सिटी थानाक्षेत्र के बम्हेटा गांव में हुए डबल मर्डर के आरोपी जीशान आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीशान ने पूछताछ के दौरान न केवल अपना जुर्म कबूल किया बल्कि भाभी शाहीन परवीन और तीन माह की भतीजी आफिया की जान लेने की वजह भी पुलिस को बताई है। जीशान ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी ने भाई को पैसे देने से रोक दिया था, जिस कारण वह दुबई नहीं जा पा रहा था। इसी से परेशान होकर उसने भाभी की हत्या कर दी। भतीजी रोने लगी तो उसका भी गला दबाकर हमेशा के लिए सुला दिया और फिर फरार हो गया। दुबई न जा पाने से परेशान जीशान के सिर पर खून सवार था। उसने आफिया को मारने से पहले अपनी बड़ी भतीजी साढ़े तीन साल की अनाबिया की हत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन वह अपना हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब रही। भाभी और छोटी भतीजी की हत्या करने के बाद जीशान भागकर नोएडा पहुंचा। नोएडा में उसने राह चलती एक युवती से मोबाइल लूटा और फिर उस मोबाइल से ही भाई बुरहान को फोन कर उसे भी जान से मारने की धमकी दी।

ghaziabad news

डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि जीशान दुबई जाना चाहता था। पूरी व्यवस्था हो गई थी, एजेंट ने 25 हजार रुपये की मांग और की थी। एजेंट को देने के लिए जीशान ने अपने भाई बुरहान से पैसे मांगे थे। पहले उसने देने की हामी भर ली थी और बाद में मना कर दिया। जीशान को लगा कि उसकी भाभी ने भाई को ऐसा करने से रोक दिया। इस पर वह भाभी से नाराज था और नशे की हालत में भाभी की चुन्नी से ही उसका गला घोंटकर मार दिया। आफिया के रोने पर जीशान ने उसका भी गला दबा दिया था।
डीसीपी ने बताया कि बुरहान और जीशान दोनों सगे भाई हैं और बिहार के बेगुसराय जनपद के रहने वाले हैं। बुरहान सात- आठ वर्षों से परिवार के साथ बम्हेटा गांव में किराए के मकान में रहता है और कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। सोमवार को बुरहान की तहरीर पर पुलिस ने जीशान के खिलाफ बुरहान की पत्नी शाहीन परवीन और तीन माह की बेटी आफिया की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें