Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद स्टेशन पर बवालः औरंगजेब की फोटो पर पोती कालिख – जय हिन्द जनाब गाजियाबाद स्टेशन पर बवालः औरंगजेब की फोटो पर पोती कालिख – जय हिन्द जनाब

गाजियाबाद स्टेशन पर बवालः औरंगजेब की फोटो पर पोती कालिख

गाजियाबाद स्टेशन पर आज यानी शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। ये बवाल औरंगजेब को लेकर हुआ है। पोस्टर वाली दीवार पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी है, जमकर बवाल काटा जा रहा है। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जहां पर कुछ लोग औरंगजेब के पोस्टर पर कालिख पोत रहे हैं। बताया जा रहा हिंदू रक्षा दल नाम से संगठन ने एक विरोध प्रदर्शन किया था, उसी दौरान रेलवे स्टेशन पर जब औरंगजेब की पेटिंग दिखी, उसे तुरंत कालिख से पोत दिया।

क्या है पूरा विवाद
खबरों के अनुसार हिंदू संगठन का दो टूक कहना है कि मुस्लिम आक्रांता की पेंटिंग सरकारी इमारत पर कैसे लग सकती है। इसकी इजाजत कभी नहीं दी जाएगी। इसी बात को लेकर सारा विवाद शुरू हुआ और कालिख पोतने तक बात आ गई। वैसे गाजियाबाद से पहले कई दूसरे शहरों में भी औरंगजेब को लेकर ऐसे ही बवाल देखने को मिला है, जमकर हिंसा तक हुई है। नागपुर में तो पुलिस तक पर पथराव हो गया था।

 

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बढ़ती महंगाई पर सरकारों से रोक लगाने की मांग  

यहां से शेयर करें