Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उपचुनाव : पोलिंग पार्टियों से घुले मिले जिला निर्वाचन अधिकारी उपचुनाव : पोलिंग पार्टियों से घुले मिले जिला निर्वाचन अधिकारी

उपचुनाव : पोलिंग पार्टियों से घुले मिले जिला निर्वाचन अधिकारी

ghaziabad news  जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह मंगलवार को कमला नेहरु नगर में पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय सभी कर्मचारियों के साथ खूब घुले मिले और सहकर्मी की तरह पेश आए। निर्वाचनकर्मी जिला निर्वाचन अधिकारी के इस व्यववहार से काफी ऊर्जान्वित और प्रफुल्लित नजर आए। जिलाधिकारी बढ़ते प्रदूषण स्तर के चलते स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के टिप्स देने भी नहीं भूले।
उन्होंने निर्वाचन कर्मियों से कहा कि अपने दायित्वों का तो पूरी कर्तव्य निष्ठा से पालन करना ही है, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आपकी जिम्मेदारी है, इसमें भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

ghaziabad news

कमला नेहरु नगर मैदान से पार्टियों की रवानगी के वक्त जिला निर्वाचन अधिकारी घूम – घूमकर निर्वाचन कर्मियों से मिले। उनके साथ लंच की बाइट ली तो किसी से पानी लेकर पिया। कहीं अभिवादन कर, कहीं मुस्कराकर, कहीं सेल्फी लेकर, तो किसी के संग यूं ही ?हल्के फुल्के अंदाज में निर्वाचन ड्यूटी के प्रति जोश भरा और अच्छे निर्वाचन कर्मी के टिप्स भी दिए।
निर्वाचन कर्मियों पर छोड़ी कुशल शब्द शैली की छाप
जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी निर्वाचन कर्मियों के साथ बड़े ही खुशमिजाज तरीके संवाद स्थापित किया और अपनी कुशल शब्द शैली की छाप छोड़ते हुए उनके लिए आज के दिन को यादगार बना दिया। निर्वाचन कर्मियों अपना रवानगी कार्यक्रम खूब एन्जॉय किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहीं हंसी मजाक, तो कहीं बैठकर एकदम मस्त माहौल में वार्ता की।
बातों- बातों में दिए जरूरी टिप्स
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन डयूटी पर जा रहे कर्मचारियों को बातों ही बातों में जरूरी टिप्स भी दीं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में कोई समस्या आए तो उससे कैसे निपटें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या आती है तो नियमानुसार समन्वय बनाते हुए समस्या का निदान करें और संबंधित अधिकारी का सहयोग लेने में संकोच न करें। मतदान लोकतंत्र का पर्व है, इसका आनंद लेते हुए अपनी डयूटी करें और मतदान केंद्र पर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करें।

ghaziabad news

 

यहां से शेयर करें