Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीओ, थानाध्यक्ष, चैकी इंचार्ज सस्पेंड के बाद अब 29 सिपाही लाइन हाजिर – जय हिन्द जनाब सीओ, थानाध्यक्ष, चैकी इंचार्ज सस्पेंड के बाद अब 29 सिपाही लाइन हाजिर – जय हिन्द जनाब

सीओ, थानाध्यक्ष, चैकी इंचार्ज सस्पेंड के बाद अब 29 सिपाही लाइन हाजिर

महराजगंज हिंसा में पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद अब विभागीय कार्रवाई जारी है। बीते दिनों सीओ, थानाध्यक्ष, चैकी इंचार्ज के सस्पेंड के बाद अब एसपी ने हरदी व रामगांव थाना में तैनात 29 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षियों को उनके स्थान पर तैनाती दी गई है।

महसी तहसील क्षेत्र में हुई थी हिंसा
बता दें कि महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में गत 13 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इसके बाद 14 अक्तूबर को भड़की हिंसा में जनपद के कई स्थानों पर आगजनी और वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। हिंसा को लेकर सीओ महसी, थानाध्यक्ष व चैकी इंचार्ज को निलंबित करने के साथ ही तहसीलदार पर कार्रवाई हो चुकी है। इस बीच एसपी की जांच में लापरवाही मिलने पर रामगांव के 15 व हरदी थाना के 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन से हरदी थाना में 13 व रामगांव में 16 पुलिसकर्मियों को तैनाती दी गई है।

एसपी वृंदा शुक्ला बोली

SP Vrinda Shukla ने कहा कि हिंसा प्रभावित थानों में लंबे समय से तैनात और कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। उनकी जगह पर लाइन से अन्य पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

धनतेरस पर क्यो खरीदी जाता है साबुत धनिया और झाडू, पांच दिन की मनाएं दिवाली

यहां से शेयर करें