Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News: हर घर तिरंगा अभियान के लिये यूपी भाजपा ने कसी कमर UP News: हर घर तिरंगा अभियान के लिये यूपी भाजपा ने कसी कमर

UP News: हर घर तिरंगा अभियान के लिये यूपी भाजपा ने कसी कमर

UP News:

UP News: लखनऊ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में श्री चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व हर घर तिरंगा अभियान के क्षेत्र व जिलों के संयोजको सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

UP News:

कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत वर्षों से देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। इसी सिलसिले में आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। पार्टी ने निर्णय लिया है कि 11, 12, व 13 अगस्त 2024 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि 12 से 14 अगस्त तक पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलायेंगे एवं अमर बलिदानियों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके कृतज्ञ नमन करेंगे जबकि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर तिरंगा फहराने के लिये अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जिलेद में गोष्ठी का आयोजन करेगी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस भी निकालेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बडे़ पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तर पर 6 से 7 अगस्त तक जिला कार्यशाला आयोजित की जायेंगी। इसके साथ ही 8 से 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जायेंगी।

रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए: डी.के. गुप्ता

UP News:

यहां से शेयर करें