Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीबीआरएन व अग्निकांड व भगदड़ आपदा पर मॉक ड्रिल सीबीआरएन व अग्निकांड व भगदड़ आपदा पर मॉक ड्रिल

सीबीआरएन व अग्निकांड व भगदड़ आपदा पर मॉक ड्रिल

ghaziabad news जिले के दुहाई स्टेशन पर सीबीआरएन एवं अग्निकाण्ड व भगदड आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में कैमिकल, बायोलोजिकल, रेडियोलोजिकल, ओर न्यूक्लियर के रिसाव, स्टेम्पेड व फायर आदि आपदा के समय की जाने वाली कार्यवाही पर मॉक एक्सरसाईज की गई। मॉक एक्सरसाईज में फायर सर्विस गाजियाबाद, पुलिस विभाग गाजियाबाद, एनडीआरएफ , सिविल डिफैन्स, स्वास्थ्य विभाग की टीम, एसएसएफ, आरआरटीएस सुरक्षा विभाग के साथ टीम के सदस्यों ने भाग लिया। विभागो की टीमों ने आपदा के समय अपने-अपने नैतिक कार्यो के निर्वहन का प्रदर्शन किया गया। इस पूरी ड्रिल के दौरान जिले में आपदा के उपकरणो और सुविधाओ का प्रदर्शन किया गया।
अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सहायता संचार संसाधन और अन्य आवश्यक संसाधनो का भी आॅकलन किया गया ताकि भविष्य मे किसी भी आपात स्थिति मे त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सकें। एनआरडीएफ ने सीबीआरएन में उपयोग लाए जाने वाले उपकरणों को पहनकर रैपिड रेल में कैमिकल लिकेज से प्रभावित लोगो को रेस्क्यू किया गया व अन्य सभी विभागो के बीच समन्वय और संचार को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए, ताकि आपदा के समय कोई देरी न हो और सभी विभाग मिलकर काम कर सकें।

यहां से शेयर करें