Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्वच्छता और सुंदरता में व्यापारियों की अहम भूमिका: नगरायुक्त स्वच्छता और सुंदरता में व्यापारियों की अहम भूमिका: नगरायुक्त

स्वच्छता और सुंदरता में व्यापारियों की अहम भूमिका: नगरायुक्त

निगम दीपावली पर शहर को बनाएगा और अधिक स्वच्छ और सुंदर, व्यापारियों का भी रहेगा विशेष सहयोग
ghaziabad news  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को दीपावली महापर्व को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। ैबैठक में नगर निगम अधिकारियों के व्यापारियों के साथ, पांचो जोन से व्यापार मंडलों ने भाग लिया।
नगर आयुक्त ने व्यापारियों से बाजारों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की गई तथा कंप्टीशन में रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए। ताकि न केवल दीपावली के पर्व पर शहर सुंदर और जगमगाएगा, बल्कि गाजियाबाद प्रतिस्पर्धा में उत्साह पूर्वक भाग लेगा।
नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता में जन सहभागिता को जोड़ते हुए व्यापारियों का कंपटीशन कराया जा रहा है जो की पांचों जोन में होगा, वेस्ट सेव बेस्ट बनाने की मुहिम को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे बाजार जो सुव्यवस्थित होंगे तथा दीपावली राम मंदिर में अन्य थीम को लेकर कार्य किया जाएगा, उन्हें श्रेणी के तहत लिया जाएगा, सभी प्रतिभागियों को गाजियाबाद नगर निगम कमेटी के माध्यम से सम्मानित भी किया जाएगा।
व्यापार मंडलों ने नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों से बाजार की स्वच्छता और सुंदरता को लेकर विचार विमर्श भी किया और शहर के प्रमुख चौराहों गाजियाबाद नगर निगम सीमा तहत आने वाले प्रमुख प्रवेश द्वार को भी लाइटों से सजाने की मांग की गई। धार्मिक स्थलों को सजाने के साथ-साथ शहर के बाजारों में बने हुए शौचालय की सफाई व्यवस्था प्रतिदिन चुने एंटी लार्वा तथा फागिंग की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।

यहां से शेयर करें