Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
इजरायल ने फिलिस्तीन, लेबनान और यमन पर बरसाएं राॅकेट, अब तक दर्जनों लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब इजरायल ने फिलिस्तीन, लेबनान और यमन पर बरसाएं राॅकेट, अब तक दर्जनों लोगों की मौत – जय हिन्द जनाब

इजरायल ने फिलिस्तीन, लेबनान और यमन पर बरसाएं राॅकेट, अब तक दर्जनों लोगों की मौत

Iran and Israel War Update:  इजरायल और ईरान के बीच बनती जंग स्थिति के दौरान इजरायली सेना लगातार फिलिस्तीन से लेकर लेबनान और यमन तक पर ताबड़ तोड़ राॅकेट हमले कर रही है। गाजा में हमास से लेकर लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हुतियों पर इजरायली सेना ने बम भी बरसाए हैं। आ रही मुताबिक इजरायल ने एक बार फिर गाजा में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें गाजा के स्कूल और मस्जिद को निशाने पर लिया गया। इस हमले के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है, जबकि 93 लोग घायल हुए हैं।

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया के मुताबिक, इजरायली सेना ने आज यानी रविवार सुबह गाजा पट्टी में विस्थापित व्यक्तियों को आश्रय देने वाली एक मस्जिद और एक स्कूल को निशाना बनाया। इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए और 93 अन्य घायल हो गए। दूसरी ओर इस मामले में इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने “हमास आतंकवादियों पर सटीक हमले” किए, जो इब्न रुश्द स्कूल और देइर अल-बलाह में शुहादा अल-अक्सा मस्जिद में स्थित कमांड और नियंत्रण केंद्रों के अंदर काम कर रहे थे।

इजरायल ने ऐसे मचाई तबाही
बता दें कि इससे पहले शनिवार रात बेरूत में भी इजरायल ने हमला बोला था और बड़े विस्फोट किए थे। जानकारी के मुताबिक इजराइल ने लेबनान में अपने हमले काफी तेज कर दिए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्सेंज का कहना है कि अब तक चल रहे जमीनी अभियानों के दौरान 400 से ज्यादा हिज्बुल्लाह के आतंकियों को मारा गया है। इजरायली सेना ने लोगों को बेरूत के दक्षिणी छोर पर स्थित शिया बहुल उपनगर दहियाह को खाली करने को कहा था। इसके बाद आधी रात को यहां इजरायल ने ताबड़तोड़ बम बरसाए। इजराइल ने हमास के लड़ाकों को भी निशाना बनाया और नार्थ में एक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर पर अटैक किया।

यह भी पढ़े : यमुना प्राधिकरण 380 लोगों को देगा दीपावली का तोहफा, ऐसे हो जाएंगे भूखंड पाने वाले मालामाल

 

यहां से शेयर करें