Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Delhi News: 2000 करोड़ की 500 कि.ग्रा. कोकीन के साथ चार गिरफ्तार Delhi News: 2000 करोड़ की 500 कि.ग्रा. कोकीन के साथ चार गिरफ्तार

Delhi News: 2000 करोड़ की 500 कि.ग्रा. कोकीन के साथ चार गिरफ्तार

Delhi News:

Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली में 2 हजार करोड़ रुपये की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। यह राजधानी दिल्ली की अब तक सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ पर बताई जा रही है। पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली में छापेमारी कर इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोकीन की बड़ी खेप के पीछे बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का हाथ है।

Delhi News:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया, आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी तुषार गोयल के रूप में हुई है। कुर्ला पश्चिम से रिसीवर भरत जैन को भी पकड़ा गया है। तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब के पास से करीब 15 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई। उन्हें तब पकड़ा गया जब वे रिसीवर को सप्लाई देने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन के गोदाम से बाहर आ रहे थे। एडिशनल सीपी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 560 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन जब्त की है। तुषार गोयल 40 साल से ज्यादा उम्र का है, उसके पिता का प्रकाशन का काम है। हिमांशु इस काम में उसका सहयोगी है और औरंगजेब उसका ड्राइवर है। कोकीन को सड़क मार्ग से दिल्ली लाया गया और मारिजुआना हवाई मार्ग से आया। तुषार गोयल इस नेटवर्क का मुख्य रिसीवर और वितरक है।

Delhi News:

कुशवाहा ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर दो महीने से अधिक समय से काम कर रही थी, जिसके कारण त्योहारी सीजन से ठीक पहले यह भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने कहा कि चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस ड्रग्स को राजधानी दिल्ली में किसके पास सप्लाई किया जाना था।

एडिशनल सीपी ने बताया कि रैकेट का कंट्रोलर दुबई में बैठा है। वहां से सब कुछ चल रहा था। बाकी और भी इसके फॉरवर्ड लीकेज है। उस पर काम चल रहा है, क्योंकि कोकीन इंडिया में प्रोड्यूस नहीं होती है। साउथ अमेरिका में प्रोड्यूस होती है। रिसीवर 50 किलो कोकीन रिसीव करने आया था। इनका उपयोग रेस्टोरेंट या होटल में होता था। किस जगह पर होता था? यह अभी जांच का विषय है।

दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों और ड्रग सप्लायरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ‘आॅपरेशन कवच’ जैसे कई अभियानों के जरिए ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान में 31 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने 695 एनडीपीएस मामलों में 961 नार्को-अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने तकरीबन 65.086 किलोग्राम हेरोइन/स्मैक, 1.912 किलोग्राम कोकीन, 2258.379 किलोग्राम गांजा, 102.345 किलोग्राम अफीम, 42.606 किलोग्राम चरस और 73.06 किग्रा खसखस बरामद की है।

Delhi News: आप विधायक ने कानून-व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल को लिखी चिठ्ठी, मांगा समय

Delhi News:

यहां से शेयर करें