Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुजरातः द्वारका हाइवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों में से एक ही परिवार के 5 की मौत – जय हिन्द जनाब गुजरातः द्वारका हाइवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों में से एक ही परिवार के 5 की मौत – जय हिन्द जनाब

गुजरातः द्वारका हाइवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों में से एक ही परिवार के 5 की मौत

Dwarka Highway Accident। देवभूमि द्वारका जिले के पादर में शनिवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार 5 लोगों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें खंभालिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी पशु के सड़क पर अचानक आने से बस चालक स्टियरिंग से संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे 3 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में बस के साथ दो कार और एक बाइक की टक्कर हुई है।

इस हादसे में घायल हुए फारूक भाई ने बताया कि सड़क पर के बीचोबीच दो सांड बैठे थे और अंधेरे में बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से बस डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पलट गई। उस सडक पर दो कारें और एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त बस से जा टक्कराई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान

1. हेतलबेन अर्जुनभाई ठाकोर (28) निवास गांव, पलसाना कलोल, गांधीनगर)

2. प्रियांशी महेशभाई ठाकोर (18) निवास गांव, पलसाना, कलोल, गांधीनगर)

3. तान्या अर्जुभाई ठाकोर (3) गांव, पलसाना, कलोल, गांधीनगर)

4. रियाजी किशनजी ठाकोर (2) निवास गांव, पलसाना, कलोल, गांधीनगर)

5. वीरेन किशनजी ठाकोर (गांव, पलसाना, कलोल, गांधीनगर)

6. चिराग राणाभाई बारिया (26) निवासी बर्दिया, द्वारका)

7. एक महिला की पहचान नहीं हो सकी

इस हादस में घायल हुए लोगों के बेहतर इलाज के लिए जामनगर से डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई। पूरी घटना की जानकारी मिलने पर कुछ ही देर में जामनगर सांसद पूनमबेन माडम और कैबिनेट मंत्री भी गुजरात सरकार में मंत्री मुळुभाई बेरा खंभालिया के सिविल अस्पताल पहुंच गए।

यहां से शेयर करें