Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीयूष गोयल ने उद्यमियों को किया सम्मानित – जय हिन्द जनाब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीयूष गोयल ने उद्यमियों को किया सम्मानित – जय हिन्द जनाब

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीयूष गोयल ने उद्यमियों को किया सम्मानित

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश की अलग अलग कंपनियां बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। ट्रेड शो के समापन के मौके पर पहुँचे वाणिज्यिक एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्यमियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने करीब दो दर्जन से अधिक कंपनियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रिया गोल्ड की ओर से एक्सपोर्ट मैनेजर मोहम्मद इरफान को पीयूष गोयल ने प्रतीक चिन भेंट किया। उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खरीदार और मैन्यूफैक्चरर के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने यूपी इंटरनेश्नल ट्रेड शो को जमकर सराहा ओर इस औद्योगिक विकास की राह में मील का पत्थर बताया।

 

यह भी पढ़े : सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

यहां से शेयर करें