Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida:नो पार्किंग में होगी आपकी गाड़ी तो पुलिस कर सकती है ये कार्रवाई – जय हिन्द जनाब Noida:नो पार्किंग में होगी आपकी गाड़ी तो पुलिस कर सकती है ये कार्रवाई – जय हिन्द जनाब

Noida:नो पार्किंग में होगी आपकी गाड़ी तो पुलिस कर सकती है ये कार्रवाई

Noida: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में डीसीपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर एवं पुलिस लाइन से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से वाहन चेकिंग अभियान।पुलिस ने वाहन स्वामियों को सबक सिखाने के लिए क्रेन की मदद से सभी गाड़ियों को उठा लिया। अब यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वालों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।

यह भी पढ़े : Greater Noida:स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को सम्मानित करने की मांग

जहां अभियान चलाया उनमें प्रमुख रुप से सेक्टर 62 यूकेजी बिजनेस पार्क, स्टेलर पार्क, आईटी पार्क, सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, यस बैंक, मदरसन टेक्नोलॉजी, एक्सिस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक आदि संस्थानों/प्रतिष्ठानों के सामने सार्वजनिक मार्ग पर आमजन को सुगम एवम् सुचारु यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने, हेतु नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर क्रेन द्वारा टोइंग व ई-चालान की कार्रवाई की गई, जिसमें क्रेन द्वारा 26 वाहनो को टो करते हुये कुल 86 वाहनो की ई-चालान की कार्यवाही की गयी।

यहां से शेयर करें