Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida: पत्नी को बचाने की कोशिश में पति के टूटे पैर – जय हिन्द जनाब Noida: पत्नी को बचाने की कोशिश में पति के टूटे पैर – जय हिन्द जनाब

Noida: पत्नी को बचाने की कोशिश में पति के टूटे पैर

नए साल को लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं और घर में खुद और अपने रिश्तेदारों दोस्तों के साथ पार्टी रखते हैं, लेकिन सेक्टर 52 में अलग ही नजारा देखने को मिला यहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर सुसाइड कर ली। हालांकि पति ने पत्नी को बचाने के लिए 1 मंजिल से छलांग लगाई, मगर वह पत्नी को बचा नहीं पाया। इसी बीच पति के दोनों पैर टूट गए। बताया जा रहा है कि दोनों ही पैरों में फ्रैक्चर है। उसे सेक्टर 33 स्थित प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हत्या का भी शक
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 52 में रहने वाले दीपक की कहासुनी पत्नी नेहा से हो गई। दोनों काफी समय से सेक्टर 52 में रहते हैं। उनके एक साढे तीन साल की बेटी है। दीपक मूल रूप से हल्द्वानी का रहने वाला है जबकि उसकी पत्नी नेहा रतलाम एमपी की मूल निवासी थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी नेहा रूठ गई जिस पर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। फांसी नेहा ना लगा पाए इसलिए छत पर चढ़कर दीपक ने कमरे के पीछे दरवाजे की ओर छलांग लगाई, मगर उठ नहीं पाया। दीपक के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 24 प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का अब तक की जांच में यही सामने आया है कि नेहा ने कमरे में बंद होकर सुसाइड की है।

यहां से शेयर करें