Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सुपर फास्ट ट्रेनों पर पत्थर मारने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब सुपर फास्ट ट्रेनों पर पत्थर मारने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार – जय हिन्द जनाब

सुपर फास्ट ट्रेनों पर पत्थर मारने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

दादरी । दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग स्थित अलग-अलग जगह पर सुपर फास्ट ट्रेनों पर पत्थर मारने के आरोप में रेलवे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।
आरपीएफ निरीक्षक दादरी एसके वर्मा ने बताया की 5 तारीख को अजायपुर स्टेशन के पास गाड़ी संख्या 22824 तेजस राजधानी व मारीपत चिपियाना के पास 22 तारीख को गाड़ी संख्या 14033 जम्मू मेल कुछ लोगों ने ट्रेनों पर पत्थर फेंके थे। रेलवे पुलिस ने उक्त घटनाओं का मुकदमा दर्ज कर प्रकाश में आए आरोपी रवि पुत्र चंद्र किरण निवासी वृंदावन कॉलोनी बिसरख व सुनील निवासी झुग्गी झोपड़ी वृंदावन कॉलोनी बिसरख को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी शराब के नशे में चलती हुई ट्रेनों पर मौज मस्ती करते हुए पत्थर मारते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे पुलिस रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है।

 

यह भी पढ़े : UP ITS: यूपी ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बना यीडा का स्टॉल

यहां से शेयर करें