Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP ITS: यूपी ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बना यीडा का स्टॉल – जय हिन्द जनाब UP ITS: यूपी ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बना यीडा का स्टॉल – जय हिन्द जनाब

UP ITS: यूपी ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बना यीडा का स्टॉल

Greater Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लोगों को खूब भा रहा है। ग्रेटर नोएडा में इसका आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। यहाँ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के दर्जन भर से अधिक विभागों ने भी यहाँ अपने स्टॉल लगाए हैं, ताकि उनकी परियोजनाओं के बारे में लोगों को पूरी जानकारी मिल सके।

 

यमुना प्राधिकरण और उससे संबधित यहा यहाँ कई स्टॉल लगाए हैं जो कि आकर्षण का केंद्र बने हैं। अपने स्टॉल में प्राधिकरण की ओर से सभी स्कीम और आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया गया है। ठीक इसके सामने इंटरनेशनल फ़िल्म सिटी का स्टॉल बनाया गया है। यह भी लोग आ रहे हैं और फोटो खींचा रहे हैं। इस स्टॉल पर फ़िल्म सिटी से संबंधित पूरी जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्टॉल अलग से बनाया गया है। यह एयरपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। स्टाल पर खुद प्राधिकरण के सीईओ डा अरूणवीर सिंह मंत्रियों और आला अफसरों को पूरी जानकारी देते है। इसके अलावा ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया, स्टाफ आफिसर एवं मार्केटिंग हेड नंद किशोर, साहयक प्रबंधक अभिमन्यु सिंह लोगों को प्राधिकरण के संबंध में पूरी जानकारी दे रहे है।

 

यह भी पढ़े : Election: प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू और हरियाणा के हिसार में जनसभा

यहां से शेयर करें