Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जनसमस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता – जय हिन्द जनाब जनसमस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता – जय हिन्द जनाब

जनसमस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता

जेवर। प्रदेश सरकार विकास की दौड में पीछे रह गये समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए संकल्पित है। यह बात 13 अक्टूबर को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दनकौर ब्लॉक के गांव ईशेपुर, कुलीपुरा, इनायतपुर, पचायतन व खानपुर में आयोजित जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों के मध्य कहीं।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछडता ही चला गया था, लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं व गरीबों के हित में साफ नियत से कार्य कर रही तथा विकास के मामले में प्रदेश को बदल डालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ग्राम खानपुर में बाल्मीकि समाज द्वारा विगत कई वर्षों से अपने लिए शमशान बनवाये जाने की मांग की जा रही थी, जिसका आज शिलान्यास करते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ÓÓप्रदेश सरकार का मकसद समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में लाने का है। कुलीपुरा गांव की महिलाओं ने धूप और बरसात में पूजा करने में हो रही परेशानी को देखते हुए कीर्तन स्थल पर छत की व्यवस्था का आग्रह अपने विधायक से किया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उन्हें पूर्ण आश्वस्त करते हुए, जल्द समस्या का समाधान कराये जाने का भरोसा दिलाया। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने पचायतन इनातयपुर गांव में वृक्षारोपण कर, ग्रामवासियों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने को कहा।
इस मौके पर कासना मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, रामसिंह नेता जी, विक्रम भाटी, सुशील कुमार अग्रवाल, पिंकू भाटी, अनूपम तायल, ओमकार भाटी, सचिन सिंह, विकास सिंह आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।
हत्या करने वाले बदमाश बक्शे नही जायेंगे
ग्रेटर नोएडा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में श्री आजाद उर्फ कालू एंव उनकी पत्नि श्रीमति वेदवती की बदमाशों द्वारा की गयी नृशंस हत्या एक गम्भीर घटना है। इस हृदयविदारक घटना को देखकर मेरी पूरी हमदर्दी पीडित परिवार के साथ है। पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर, जल्द घटना का खुलासा किये जाने व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मृतकों के घर सांत्वना देने के पश्चात जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव में ही बदमाशों द्वारा घायल किये गये श्री सुधीर व उनकी पत्नि श्रीमति शौभा के घर पहुॅचकर पीडित परिवारों को सांत्वना देते हुए पूरी मदद का आश्वासन दिया।

यहां से शेयर करें