Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईआईएमटी कॉलेज में संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आयोजित – जय हिन्द जनाब आईआईएमटी कॉलेज में संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आयोजित – जय हिन्द जनाब

आईआईएमटी कॉलेज में संगीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आयोजित

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा नगर मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह के निर्देशन में आईआईएमटी कॉलेज में संगीत प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक, इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता, डीवीएम पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में रैली का आयोजन एवं रंगोली एक्टिविटी तथा भवानी शंकर इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन करते हुए मतदाता जागरूकता क्लब गठन के संबंध में बच्चों को अवगत कराया गया। मतदाता जागरूकता के संबंध में संपन्न हुए कार्यक्रमों में स्कूल कॉलेज के अध्यापकों एवं बच्चों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया और लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में पूरे जनपद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी गुंजा सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि आगे भी निरंतर रूप से जिलाधिकारी के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित कराए जाने प्रस्तावित है।

यहां से शेयर करें