Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कमिश्नर ने 20 हजार का इनाम देकर किया सम्मानित – जय हिन्द जनाब कमिश्नर ने 20 हजार का इनाम देकर किया सम्मानित – जय हिन्द जनाब

कमिश्नर ने 20 हजार का इनाम देकर किया सम्मानित

पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लापता बच्चों का लगाया पता
noida news   नोएडा के एक स्कूल से पांच सितंबर को लापता दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। पुलिस ने बच्चों की तलाश में सात टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगहों पर इन बच्चों की तलाश की। इसके साथ ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे जाते हुए दिखाई दिए थे।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा गुमशुदा दोनों बच्चों का पता लगाने पर बच्चों के परिजनों ने पुलिस कमिश्नर समेत पुलिस टीम को सम्मानित किय।

noida news

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि सात सितंबर को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने गुमशुदा दो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के परिजनों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 पर जाकर पुलिस कमिश्नर व अन्य पुलिस उच्चाधिकार?ियों सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया और आभार जताया। पुलिस ने दोनों बच्चो को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बरामद किया।
एडीसीपी ने बताया है कि पांच सितंबर को थाना सेक्टर-58 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि 13 वर्ष के दो बच्चे उत्तरांचल पब्लिक स्कूल सेक्टर-55 में पढ़ने गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। इस मामले में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निदेर्शानुसार थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। इसके लिए सात पुलिस टीमों का गठन किया गया।

noida news

सीसीटीवी में खेलते-कूदते खुद जाते दिखाई दिए थे बच्चे
जनपद गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के विभिन्न थानों सहित दिल्ली के कई इलाकों और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन एवं चौराहों पर लगे लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इन सभी जगहों पर सादे वर्दी में पुलिस टीमें तैनात थींं। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरों में बच्चों को खेलते-कूदते और खुद जाते हुए देखा गया था। इससे यह स्पष्ट था कि बच्चे घर से नाराज होकर गए हैं। इस बच्चों की बरामदगी पर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये बतौर पुरस्कार प्रदान किए।

noida news

यहां से शेयर करें